लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: महिला को जिंदा जलाने के मामले में दो संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: March 6, 2021 17:40 IST

Open in App

जयपुर, छह मार्च राजस्थान में एक महिला को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। वहीं, मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतका के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की गई है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने बताया कि घटना को काफी गंभीरता से लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। इस सिलसिले में हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन की निगरानी में पुलिस उपाधीक्षक एस आई सी ए डब्ल्यू यूनिट, हनुमान गढ़ द्वारा जांच की जा रही है। अनुसंधान अधिकारी की मदद में साइबर तकनीक में दक्ष पुलिस कर्मियों को भी जांच टीम में शामिल किया गया है।

शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार राज्य सरकार ने मृतका के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की है।

यह घटना हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला पुलिस थाने की है। इस सिलसिले में मृतका की नानी मामकौरी ने चार मार्च को गोलूवाला थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

घटना में शीतल (30) नाम की महिला का शरीर 90 प्रतिशत झुलस गया था। उसे पहले सीएचसी गोलूवाला ले जाया गया और बाद में एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला ने 2018 में प्रदीप बिश्नोई नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जो महिला को जिंदा जलाने के मामले में संदिग्ध आरोपी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे