लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत, 128 हुई संक्रमण से मरने वालों की संख्या

By भाषा | Updated: May 17, 2020 15:57 IST

दो और लोगों की मौत होने के बाद राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 128 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल जयपुर में इस घातक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है।अधिकारियों का कहना है कि जयपुर में 37 नये मामलों में 12 केन्द्रीय जेल में और दो जिला जेल से सामने आए हैं। 

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को दो और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 128 हो गयी है। इस बीच 123 नये मामले आए हैं जिससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की की कुल संख्या 5083 हो गयी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर में दो और मरीजों की मौत हुई है। 

इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 128 हो गयी है। केवल जयपुर में इस घातक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। 

इस बीच राज्य में रविवार दोपहर दो बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 123 नये मामले आए। इन 123 नये मामलों में 37 मामलें राजधानी जयपुर से सामने आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जयपुर में 37 नये मामलों में 12 केन्द्रीय जेल में और दो जिला जेल से सामने आए हैं। 

उन्होंने बताया कि राज्य में मिले 123 नये मामलों में जयपुर में 37, डूंगरपुर में 18, जोधपुर में 11, उदयपुर में 16,राजसमंद में 10, सीकर में 7,पाली में 6, बीकानेर में 5, झुंझुनूं—कोटा में दो दो, अजमेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, दौसा, जालौर, प्रतापगढ़, नागौर, सवाईमाधोपुर और करौली में सामने आया एक-एक मामला शामिल है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन प्रभावी है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया