लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : कोटा में एसबीआई एटीएम से 1.5 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 17:39 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 10 अक्टूबर राजस्थान के कोटा शहर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रेलवे स्टेशन स्थित शाखा के एटीएम से करीब 1.50 लाख रुपये की कथित चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान नियमत (33) और परवेज़ (25) के रूप में की गयी है, और इस मामले में तीसरे आरोपी फारूख की तलाश जारी है, तीनों आरोपी मेवात के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अलग-अलग घटनाओं में एटीएम केबल से छेड़छाड़ कर और मशीन की इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित कर इस ठगी को अंजाम दिया।

कोटा के पुलिस उपाधीक्षक और क्षेत्राधिकारी भागवत सिंह हिंगद ने संवाददाताओं से कहा कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक शाखा के एक उप प्रबंधक ने 22-25 सितंबर के दौरान किए गए 1,49,700 रुपये के अवैध लेनदेन की शिकायत दर्ज कराई थी।

तकनीकी और साइबर टीम के नेतृत्व में की गयी जांच के बाद शनिवार को मामले से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं