लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कूड़ा उठाने वाले वाहन में सांप्रदायिक ऑडियो चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 4, 2021 00:05 IST

Open in App

कोटा, तीन मई कोविड महामारी के संबंध में जागरूकता संदेश चलाने के बजाय कूड़ा उठाने वाले वाहन में लगे स्पीकर के जरिए सांप्रदायिक भड़काऊ भाषण चलाने के आरोप में चालक और उसके मित्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दादाबाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक अंकित जैन ने कहा कि यह घटना कोटा नगर निगम (दक्षिण) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दादाबाड़ी इलाके में रविवार को हुई।

उन्होंने कहा कि एक शिकायत के बाद आरोपी वाहन चालक दीपक और उसके मित्र जस्सू को गिरफ्तार कर लिया गया।

जैन ने कहा कि ठेकेदार की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के अलावा इंटरनेट तकनीक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं, आरोपी चालक ने पुलिस को बताया कि घर-घर कूड़ा उठाने के दौरान उसके फोन पर जस्सू का संदेश व्हाट्सऐप पर आया जो कि गलती से वाहन के स्पीकर के जरिए चल गया।

वायरल वीडियो में हालांकि आरोपी चालक कह रहा है कि ठेकेदार ने उससे भड़काऊ ऑडियो चलाने को कहा जिसमें कोई व्यक्ति कह रहा है कि देश में कोविड की मौजूदा स्थिति की वजह उच्चतम न्यायालय द्वारा बाबरी मस्जिद को लेकर दिया गया फैसला है।

डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है