लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच परिवहन मंत्री ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 00:29 IST

Open in App

जयपुर, 19 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये राज्य सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद राज्य के परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने यहां सोमवार को सड़क मरम्मत योजना की शुरुआत की।

खाचरियावास ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं वीरदुर्गादास कॉलोनी में बंद सीवर लाइन की जांच के लिये गया था और अधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या का निवारण किया। जनता की समस्या को हल करना मेरी जिम्मेदारी है। यहां से लगभग 100 मीटर की दूरी पर शास्त्री नगर में एक नींव रखने का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। चूंकि लोगों ने मुझे बुलाया, मैं वहां भी गया।’’

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोग वहां मौजूद थे और नींव रखने का छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंत्री ने कहा, ‘‘ सरकार ने विकास के कार्यों को नहीं रोका है। मैं क्षेत्र में सीवरेज संबंधी शिकायत पर गया था और स्थानीय लोगों के बुलाने पर मैं वहां भी गया जहां नींव रखने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह विकास कार्यों के बारे में था, और वहां मुश्किल से 20-25 लोग थे हजारों की संख्या में नहीं जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैलियों में होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे