लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : मनरेगा योजना के 237 संविदा कार्मिकों के स्थानांतरण को मंजूरी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:44 IST

Open in App

जयपुर, 30 मार्च मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत विभिन्न जिलों में कार्य कर रहे 237 संविदा कार्मिकों के एकबारगी स्थानांतरण (वन टाइम रिलोकेशन) को मंजूरी दी है।

सरकारी बयान के अनुसार गहलोत के इस निर्णय से लंबे समय से दूरस्थ जिलों में कार्यरत इन संविदाकर्मियों का पारिवारिक, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याओं के दृष्टिगत उनके गृह अथवा इच्छित जिले में पुनर्वास संभव हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी नरेगा योजना में लंबे समय से कार्यरत संविदा कार्मिकों की ओर से बार-बार गृह जिले में स्थानांतरण की मांग की जा रही थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित किए गए थे।

इस पर मुख्यमंत्री ने अल्प वेतन पर नियोजित इन संविदाकर्मियों के हित में एकबारगी स्थानांतरण का निर्णय किया। इस पर ऐसे इच्छुक कार्मिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए और स्थानांतरण के लिए उनसे तीन जिलों के नाम वरीयता क्रम में मांगे गए।

इस आधार पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, एमआईएस मैनेजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, समन्वयक, रोजगार सहायक एवं सहायक आदि के कुल 700 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों की छंटनी कर महिला आवेदकों को प्राथमिकता देते हुए स्थानांतरण के योग्य 237 आवेदकों की प्रथम सूची तैयार की गई। शेष आवेदन पत्रों पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन