लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः जयपुर, अजमेर और सीकर में तीन रेप केस, 8वीं की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 1, 2020 21:28 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि दुष्कर्म का शिकार बालिका 8वीं की छात्रा है और दोपहर में स्कूल जाते समय जीतू और विक्रम नामक दो युवक जबरन उसे  बाइक पर अगवा कर अपने किराये के कमरे पर ले गये।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अजमेर में भी एक दलित महिला को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है।8 घंटों तक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद उसके घर के पास छोड़कर चले गये।

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर क्षेत्र में तीन लोगों द्वारा एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि दुष्कर्म का शिकार बालिका 8वीं की छात्रा है और दोपहर में स्कूल जाते समय जीतू और विक्रम नामक दो युवक जबरन उसे  बाइक पर अगवा कर अपने किराये के कमरे पर ले गये।

जहां आरोपियों का एक अन्य साथी कालू पहले से ही मौजूद था। तीनों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अजमेर में भी एक दलित महिला को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है।

आरोपियों ने महिला को 8 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके दौराई गई थी, जहां उसे टीपू सुल्तान मिला जो उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया। वहां पर आरोपी के दो अन्य साथी पहले से ही मौजूद थे। तीनों ने मिलकर महिला के मुंह में जबरन कपड़ा ठूंस दिया।

8 घंटों तक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद उसके घर के पास छोड़कर चले गये। आरोपियों ने महिला को सामूहिक दुष्कर्म के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी प्रकार सीकर जिले में 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर  9 महीने तक देहशोषण किये जाने का मामला सामने आया है।

दुष्कर्म मामले के आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि पुलिस में शिकायत करने के बाद वो पीड़िता की मां और भाभी को समझौता करने के लिए घर से उठाकर ले गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी भींवाराम एक बार पिता से मिलने आया था। उसने धोखे से पिता को नींद की गोलियां खिला दीं और कमरे में घुसकर रेप किया। वीडियो भी बनाया। 9 महीने तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। उसने अपने एक दोस्त को भी यह वीडियो दे दिया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानअशोक गहलोतरेपजयपुरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह