लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : फलोदी जेल से भागे तीन कैदी गिरफ्त में, 13 की तलाश जारी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 23:34 IST

Open in App

जोधपुर (राजस्थान), 15 अप्रैल राजस्थान की फलोदी जेल से करीब 10 दिन पहले फरार हुए दो कैदियों को जोधपुर से और जैसलमेर से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ये 14 अन्य साथियों के साथ फरार हुए थे। पुलिस कुल तीन फरार कैदियों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है और 13 की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि जोधपुर से गिरफ्तार कैदियों की पहचान एनडीपीएस कानून के तहत आरोपी राजकुमार बिश्नोई और हत्या के आरोपी शौकत अली के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि शौकत अली को आश्रय देने के आरोप में अमरे खान को जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक से पकड़ा गया।

अधिकारियों ने बताया कि अमरे खान पाकिस्तान भागने वाला था।

पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि राजकुमार बिश्नोई और शौकल अली को करीब तीन दिन तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘ये कैदी लगातार अपना ठिकाना जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर जिले में बदल रहे थे।’’

इससे पहले पुलिस ने बीकानेर से मोहन राम बिश्नोई को गिरफ्तार किया था जो अपने भाई के खेत में छिपा हुआ था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जेलतोड़ कांड में कथित रूप से साजिश रचने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान मनीष बिश्नोई के तौर पर की गई है।

गौरतलब है कि पांच अप्रैल की रात फलोदी जेल से 16 कैदी फरार हो गए थे। इस मामले में जेल अधीक्षक सहित चार अधिकारियों को निलंबित किया गया था। फरार 13 कैदियों की अब भी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे