लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Taja Khabar: टोंक के कसाई मोहल्ले में पुलिस ने घर में रहने के लिए समझाया, भीड़ ने बोल दिया हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 17, 2020 12:32 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया है कि टोंक में आज गश्त के दौरान पुलिस पर पर हमला हुआ है, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यह हमला कसाई मोहल्ला में हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के टोंक के कसाई पाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार (17 अप्रैल) को सुबह भीड़ ने पुलिस गश्ती दल पर हमला किया गया, जिसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार के लिए सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है, जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन समझाइश में जुटा हुआ है और लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है। इस दौरान राजस्थान के टोंक के कसाई पाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार (17 अप्रैल) को सुबह भीड़ ने पुलिस गश्ती दल पर हमला किया गया, जिसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, टोंक पुलिस कसाई मोहल्ला इलाके में सुबह गश्ती करने पहुंची थी। गश्ती के दौरान मोहल्ले में लोग जमा था, जिनको पुलिस ने घर में जाने के लिए कहा। यह बात कुछ लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने पुलिस के आग्रह का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। 

जैसे ही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया वैसे ही जमा भीड़ ने उसपर हमला बोल दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुआ हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस पर किए गए हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भेजा गया है और आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया है कि टोंक में आज गश्त के दौरान पुलिस पर पर हमला हुआ है, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यह हमला कसाई मोहल्ला में हुआ है। हम कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लाए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी जैसा महौल उत्पन्न हो गया है और लोग घरों में छुप गए हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें, टोंक में लगातार कोरोना पॉजीटिव मरीज सामने आ रहे है, जिसके चलते कर्फ्यू लगाया हुआ है। राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,169 हो गई। राज्य में कोरोना वायस संक्रमण से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।  प्रदेश में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में पांच, जोधपुर में 18, टोंक में छह, कोटा में चार, नागौर में दो, झुंझुनू एवं झालावाड़ में एक-एक मामला शामिल है। राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,169 हो गई है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 55 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां