लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर के मेले में मची भगदड़, तीन महिलाओं की मौत, कई श्रद्धालु घायल

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2022 09:16 IST

राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। भगदड़ में तीन महिला श्रद्धालुों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Open in App

सीकर: राजस्थान के सीकर में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्यामजी मंदिर के मेले में मची भगदड़ के दौरान तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। भगदड़ यहां लगने वाले मासिक मेले के दौरान हुई। घटना सोमवार सुबह की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दो घायलों को इलाज के लिए जयपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। 

मंदिर का द्वार खुलते ही भीड़ के दबाव से मची भगदड़

बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का द्वार खुलते ही अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से अफरातफरी मच गई। इसी दौरान कुछ लोग नीचे गिर गए और उन्हें उठने का मौता नहीं मिल सका। इसके बाद तत्काल सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों ने हालात पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। तीन महिलाओं ने इस दौरान जान गंवा दी।

वहीं, सीकर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि हादसा तड़के साढे चार बजे के करीब हुआ जब मंदिर खुला। मंदिर के बाहर लंबी कतारें थीं। भारी भीड़ में एक कतार में खड़ी 63 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। उन्हें दिल की बीमारी थी। उनके पीछे खड़ी दो और महिलाएं भी गिर पड़ी और उनकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि हादसा मंदिर के प्रवेश द्वार से कुछ मीटर की दूरी पर हुआ। गौरतलब है कि मंदिर रात को बंद रहा और दर्शनार्थियों ने कतारें लगानी शुरू कर दी ताकि मंदिर के खुलते ही वो लोग दर्शन कर सकें। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटना के बारे में और जानकारी जुटायी जा सके।

खाटू श्याम का मंदिर, भारत में कृष्ण भगवान के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां हर साल लाखों लोग दर्शन और पूजा-पाठ के लिए आते हैं। यह मंदिर जयपुर से 80 किमी दूर खाटू गांव में मौजूद है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है