लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 23:52 IST

Open in App

जयपुर, नौ अक्टूबर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक दलित युवक की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पीलीबंगा थानाधिकारी इंदर कुमार ने बताया कि इस संबंध में मुकेश, ओमप्रकाश और हंसराज सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

उपखंड अधिकारी रंजीत कुमार ने शनिवार को मृतक जगदीश के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार को मुआवजा समेत अन्य मांगें उनके सामने रखीं। मांगों पर सहमति बनने के बाद परिजन अंत्येष्टि के लिए तैयार हुए।

यह घटना हनुमानगढ़ जिले के प्रेमपुरा में सात अक्टूबर को घटित हुई थी जहां दर्जन भर लोगों ने जगदीश को लाठियों से तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

इस बीच, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्य सरकार पर इस मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

शेखावत ने ट्वीट के जरिये कहा, ‘‘राहुल जी आप लखीमपुर की चिंता ना करें वहां योगी जी का शासन है, आपके प्रिय गहलोत जी का नहीं! आप राजस्थान के प्रेमपुरा में इस दलित युवक की हत्या पर कुछ कहने की हिम्मत दिखाएं ताकि जनता को मालूम हो कि आप कितने सच्चे हैं?’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आप न्याय नही मांग रहे, आप वोट लेने के जुगाड़ में लगे हो! आपके लिए राजस्थान और उत्तर प्रदेश के नागरिकों की जान में बहुत अंतर है। आप प्रेमपुरा के लिए इसलिए न्याय नहीं मांगेंगे क्योंकि यहां आपका फायदा नहीं है।’’

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी पीलीबंगा में दलित युवक की हत्या मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘देश और दुनिया में राजस्थान की छवि एक शांतिप्रिय प्रदेश की थी, लेकिन अशोक गहलोत सरकार के शासन में सारे मापदंड तोड़ दिए गए, जिससे राजस्थान सर्वाधिक अपराधग्रस्त राज्यों में शुमार हो गया, यहां बहन-बेटियां, दलित-आदिवासी कोई भी सुरक्षित नहीं है।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जगदीश की हत्या के बाद शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव लेने से मना कर दिया था। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। पुलिस के अनुसार, हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई। इस संबंध 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है