लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : दौसा जिले में तीन नई तहसील, तीन नये उप तहसील कार्यालय मंजूर

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:27 IST

Open in App

जयपुर, 10 अप्रैल राजस्थान सरकार ने दौसा जिले की बहरावण्डा, बैजुपाड़ा व सैंथल उप तहसीलों को तहसील कार्यालय में तब्दील करने की मंजूरी दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने दौसा जिले के ही गुढ़ा कटला, पापड़दा व कुण्डल में नये उप तहसील कार्यालय खोलने की भी स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

सरकारी प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि गहलोत की इस मंजूरी से स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा लोगों की मांग पूरी होगी और स्थानीय स्तर पर ही उनके राजस्व विभाग से संबंधित कार्य पूरे हो सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2021-22 में दौसा में इन तीन उप तहसीलों को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा तीन नये उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos