लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: डूंगरपुर में परिवहन विभाग के तीन कर्मचारी अवैध वसूली करते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 14:32 IST

Open in App

जयपुर, 10 सितंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर टीम ने डूंगरपुर जिले में परिवहन विभाग के एक उपनिरीक्षक सहित तीन कर्मचारियों को ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने बृहस्पतिवार देर रात कार्रवाई करते हुए रतनपुर बॉर्डर पर परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के एक नाके पर उपनिरीक्षक मोहम्मद तौसिफ, गार्ड बंशीलाल और विभाग के चालक राकेश को ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए गिरफ्तार किया।

ट्रक चालकों द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके ट्रक दिल्ली से मुंबई के लिए डूंगरपुर-रतनपुर होकर निकलते हैं। परिवहन विभाग के रतनपुर बॉर्डर स्थित नाके पर अधिकारी प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली कर उन्हें परेशान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई। प्रवेश के नाम पर वसूल किये गये कुल एक लाख 11 हजार 400 रुपये बरामद किये गये। आरोपियों के घरों तथा अन्य ठिकानों की तलाशी भी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान