लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पटवारी परीक्षा में नकल मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 23, 2021 21:24 IST

Open in App

बीकानेर/जयपुर, 23 अक्टूबर राजस्थान में पुलिस ने पटवारी परीक्षा में नकल प्रकरण में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें जयपुर से एक व बीकानेर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा भरतपुर में परीक्षा में नकल करते हुए 10 अन्य को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में बीकानेर से उम्मेदराम को नकल सामग्री खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह अपने किसी रिश्तेदार के लिए नकल सामग्री लेने की कोशिश में था। हालांकि, पुलिस ने जिस पर संदेह में छापा मारा था, वह उसके हाथ नहीं आया।

वहीं, पुलिस ने चौधरी कालोनी से राजाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। पुलिस को इसके पास से पांच मोबाइल, नकल कराने के उपकरण व अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस विश्नोई से पूछताछ कर रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि पटवारी परीक्षा में नकल के बारे में जानकारी मिलते ही दो पुलिस थानों की टीम ने कार्रवाई की। कुल मिलाकर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। राज्य भर में पटवारी परीक्षा शनिवार व रविवार को हो रही है।

इस बीच, जयपुर में विनोद कुमार मीणा को डमी (असली परीक्षार्थी के स्थान पर) परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देते व ब्‍लूटूथ डिवाइस का उपयोग करते हुए गिरफ्तार किया गया। आदर्श नगर पुलिस थाने के थानाधिकारी विष्णु खत्री ने बताया कि आरोपी को किसी और की जगह परीक्षा देने व ब्लूटूथ का इस्तेमाल करने के आरोप में पकड़ा गया है।

भरतपुर में 10 लोगों को प्रश्‍न पत्र की प्रति के साथ गिरफ्तार किया गया। भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि नगर थाना पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी का परीक्षा केंद्र अलवर में था।

राज्य भर में शनिवार और रविवार को पटवारी परीक्षा हो रही है। जिन जिलों में शनिवार को परीक्षा आयोजित की गई, वहां इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। 5,300 से अधिक पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहले भी कई लोग इंटरनेट के माध्यम से परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए थे, जिसमें इस साल आयोजित रीट की परीक्षा भी शामिल है।

राज्‍य के 23 जिलों के 1,170 केंद्रों पर दो दिनों में आयोजित होने वाली पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2021 में शामिल होने के लिए 15.62 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा रविवार को होगी। इस दौरान भी सम्‍बद्ध जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित