लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : पंचायतों में भुगतान के लिए पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी

By भाषा | Updated: January 24, 2021 22:37 IST

Open in App

जयपुर, 24 जनवरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायतों की भुगतान व्यवस्था को पहले की भांति ही बैंकों के माध्यम से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से सरपंचों ने प्रदेश की पंचायतीराज संस्थाओं व स्वायत्तशासी संस्थाओं के भुगतान के लिए बैंक खातों के स्थान पर व्यक्तिगत जमा (पीडी) खाता प्रणाली को लागू करने के संबंध में आ रही व्यावहारिक समस्याओं से राज्य सरकार को अवगत कराया था।

सरकारी बयान के अनुसार, इन समस्याओं के निदान के लिए रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री गहलोत की अध्यक्षता में बैठक कर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय किया गया कि पंचायतों की भुगतान व्यवस्था को पूर्ववत जारी रखा जाए ताकि पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों में किसी तरह की व्यावहारिक बाधाएं नहीं आएं।

कोरोना से उपजी विषम वित्तीय परिस्थितियों के मद्देनजर वित्तीय प्रबंधन की दृष्टि से राज्य सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं और स्वायत्तशासी संस्थाओं के भुगतान के लिए पीडी अकाउंट प्रणाली को लागू करने का निर्णय किया था।

वहीं, गहलोत ने बीते दिनों अचरोल व जालोर में हुई विद्युत दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि वे सुरक्षा से संबंधित सभी उपाय सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र योजना तैयार करें। इसके लिए ऊर्जा एवं सभी संबंधित विभागों की जल्द बैठक बुलाई जाए।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने सतर्कता जांच रिपोर्ट (वीसीआर) के संबंध में शिकायतों पर कार्रवाई के लिए ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश भी दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल