लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः केन्द्र सरकार के तर्कों को ही ढाल बना रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 3, 2019 05:57 IST

प्रदेश सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि- राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी निजी वाहन टोल शुल्क से मुक्त नहीं हैं. राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी वाहनों को टोल शुल्क से छूट देने की मांग को केन्द्र सरकार ने भी स्वीकार नहीं किया है.

Open in App
ठळक मुद्देअब राजस्थान की कांग्रेस सरकार भी प्रदेश के विकास के लिए, पीएम मोदी सरकार के उन्हीं तर्क का उपयोग कर रही हैआमजन की पुरजोर मांग के बावजूद केन्द्र सरकार ने भी आजतक इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया है

देश में रोजगार की हालत को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केन्द्र की पीएम मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि रिपोर्ट बहुत चौंकाने वाली है, पिछले वर्षों में रोजगार में 9 मिलियन की गिरावट आई है. अर्थव्यवस्था में मंदी, नौकरी का नुकसान, रोजगार के आंकड़े नीचे जा रहे हैं. एनडीए एक नया इतिहास लिख रहा है कि कैसे कम समय में एक मजबूत अर्थव्यवस्था को नष्ट किया जाए.

यही नहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भी केन्द्र सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए मूल्य वृद्धि को अतिरिक्त बोझ करार दिया है, गहलोत कहते हैं कि- सरकार ने फिर से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है. आम लोग पहले ही आर्थिक मंदी के कारण पीड़ित हैं और यह मूल्य वृद्धि एक अतिरिक्त बोझ होगा. सत्ता में आने के बाद से, एनडीए सरकार ने केवल आम लोगों के लिए परेशानी बढ़ाई है.

हालांकि, प्रदेश में टोल टैक्स के मुद्दे पर बीजेपी गहलोत सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है, किन्तु इस मामले में भी केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार के लिए ढाल बन कर उभर रही है.

प्रदेश सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि- राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी निजी वाहन टोल शुल्क से मुक्त नहीं हैं. राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी वाहनों को टोल शुल्क से छूट देने की मांग को केन्द्र सरकार ने भी स्वीकार नहीं किया है. आमजन की पुरजोर मांग के बावजूद केन्द्र सरकार ने भी आजतक इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया है. ऐसे में राज्य सरकार के लिए ऐसी छूट देना विवेकपूर्ण नहीं कहा जा सकता, क्योंकि इसका सीधा असर सड़क विकास के कार्यों पर ही पड़ता है. जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है.

मजेदार बात यह है कि अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार भी प्रदेश के विकास के लिए, पीएम मोदी सरकार के उन्हीं तर्क का उपयोग कर रही है, जिनके आधार पर भारी जुर्माने वाले मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने, सब्सीडी छोड़ने आदि से लेकर पेट्रोल, डीजल, गैस आदि के दाम बढ़ाने को देशहित में, विकास के लिए त्याग मानते हुए जस्टिफाई करती रही है!

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां