लाइव न्यूज़ :

राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 10:24 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2021) के परिणाम मंगलवार को जारी किए। इस पात्रता परीक्षा के माध्यम से राज्य में लगभग 31,000 अध्यापकों को नियुक्ति दी जानी है।

बोर्ड के अध्यक्ष डी पी जारौली ने अजमेर में रीट 2021 के पहले और दूसरे स्तर के लिए परिणाम जारी किए। जारौली ने कहा कि कुछ श्रेणी विशेष के परीक्षार्थियों के परिणाम अदालत के आदेश पर रोके गए हैं।

उल्लेखनीय है कि रीट परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर को हुआ था। इसके लिए राज्य के सभी 33 जिलों में कुल 3,993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। दो स्तरों में आयोजित इस परीक्षा के लिये 16.51 लाख उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीट परीक्षा में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। जो सफल नहीं हो सके हैं वे निराश न हों। आगे आने वाली परीक्षाओं की तैयारी करें। सिर्फ एक परीक्षा जीवन का रास्ता तय नहीं कर सकती है इसलिए मेहनत करते रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos