लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : निजीकरण के विरोध में हड़ताल से सार्वजनिक बैंकों में कामकाज प्रभावित

By भाषा | Updated: December 16, 2021 15:00 IST

Open in App

जयपुर, 16 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राजस्थान में बृहस्पतिवार को बैंक का कामकाज प्रभावित हुआ।

‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन’ ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के विरोध में 16 और 17 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। जयपुर में बैंक कर्मचारियों ने आंबेडकर सर्किल के पास भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

यूनियन के प्रदेश संयोजक महेश मिश्रा ने कहा, ‘‘इस हड़ताल से 20,000 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। राज्य में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 4000 से भी अधिक शाखाओं में कार्यरत 25,000 अधिकारी एवं कर्मचारी इस हड़ताल में भाग ले रहे हैं।’’

हड़ताल के कारण नकदी जमा, निकासी, चेक निस्तारण जैसी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं, हालांकि एटीएम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह