लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिये विशेष दिशा निर्देश एवं टीकाकरण जन जागरण अभियान

By भाषा | Updated: April 5, 2021 01:34 IST

Open in App

जयपुर, चार अप्रैल राजस्थान सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए पांच अप्रैल से 19 अप्रैल तक अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर जिला यात्राएं नहीं करने के प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन किए जाने के रविवार को दिशा निर्देश जारी किये।

दिशा निर्देशों के अनुसार कक्षा 1 से 9 तक नियमित कक्षाएं इस अवधि के दौरान बंद रहेंगी, जबकि सिनेमाघर/थियेटर/मल्टीप्लेक्स, मंनोरंजन पार्क बंद रखे जायेंगे। वहीं, स्विमिंग पूल/जिम को खोलने की अनुमति नहीं होगी।

प्रमुख शासन सचिव (गृह) अभय कुमार की ओर से रविवार को जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कोविड-19 संक्रमण मामलों में हो रही निरंतर वृद्धि के वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए पांच अप्रैल से 19 अप्रैल तक की अवधि के लिये जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं नगर निकाय की संयुक्त प्रवर्तन दल बनाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाकर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी एवं मानक संचालन प्रक्रिया आदि की सख्त अनुपालन सुनिश्चित करेगा।

राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को राजस्थान में आगमन से पूर्व यात्रा प्रारम्भ करने के 72 घंटे के अंदर करवाई गई आरटी-पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

दिशा निर्देश के मुताबिक किसी क्षेत्र/अपार्टमेंट, जहां 5 से अधिक संक्रमित व्यक्तियों को चिन्हित किया गया हो, उसे जिलाधिकारी द्वारा माइक्रो निषिद्ध जोन घोषित किया जाये।

विशेष प्रयास कर टीकाकरण की संख्या को प्रतिदिन बढाने का प्रयास किया जायेगा और इसके लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा।

दिशा निर्देशो के अनुसार घर से काम (वर्क फ्रोम होम) को प्रोत्साहित किया जायेगा। रेस्टोरेंट में रात्रि कालीन कर्फ्यू के अनुपालन को सुनिश्चित किया जाएगा और विवाह संबंधी आयोजनों में आमंत्रित मेहमानों की संख्या 100 से अधिक नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह