लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान रविवार को

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:18 IST

Open in App

जयपुर, 14 नवंबर राजस्थान में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या उसमें किसी तरह का बदलाव करवाने के लिए विशेष अभियान के तहत रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के 52,066 मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या संशोधन करवाने के लिए यह अभियान चलाया जागा। इसके लिए 2.31 करोड़ नागरिकों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी देते हुए​ आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में संदर्भ तिथि एक जनवरी 2022 के क्रम में प्रारूप मतदाता सूचियों के साथ राज्य के सभी मतदान केन्द्रों पर रविवार को बूथ लेवल अधिकारी सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा प्रारूप मतदाता सूची आम नागरिकों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित करने के साथ-साथ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, पंजीकृत मतदाताओं की प्रविष्टियों में संशोधन करवाने तथा दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे।

अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम का विभिन्न संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा इसी कड़ी में राज्य के लगभग 2.31 करोड़ नागरिकों को 14 नवम्बर को मतदान केन्द्र पर लगने वाले शिविर में आने का निमंत्रण भेजा गया है, ताकि मतदाता होने पर मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि का सत्यापन कर लें और मतदाता बनने की पात्रता रखते हैं तो बीएलओ से सम्पर्क कर मौके पर ही आनलाईन आवेदन कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह