लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सामाजिक न्याय मंत्री मेघवाल का निधन

By भाषा | Updated: November 16, 2020 19:39 IST

Open in App

जयपुर, 16 नवंबर राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया।

मास्टर मेघवाल (72) मस्तिष्काघात के बाद गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांच बार विधायक रहे मेघवाल के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘'मंत्रिमंडलीय सहयोगी मास्टर भंवर लाल के निधन का गहरा दुख है। हम 1980 से साथ थे।'’

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने भी मेघवाल के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस ने मेघवाल के निधन पर राजकीय शोक के मद्देनजर मंगलवार को प्रस्तावित 'निकाय एवं पंचायत चुनाव कार्यशाला' स्थगित कर दी है।

मेघवाल चुरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे। इस साल मई में मस्तिष्काघात के बाद से वह बीमार चल रहे थे। पिछले दिनों उनकी बेटी बनारसी देवी का ह्रदयाघात से निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?