लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री को पड़ा लकवा का दौरा, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: May 14, 2020 03:50 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेघवाल के परिजनों और चिकित्सकों से बातचीत की और उनके उपचार के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल को बुधवार रात लकवा (पक्षाघात) का दौरा पड़ने के बाद जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 71 वर्षीय मेघवाल को चक्कर आने की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सवाई मान सिंह अस्पताल भेजा गया।

राजस्थान के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल को बुधवार रात लकवा (पक्षाघात) का दौरा पड़ने के बाद जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 71 वर्षीय मेघवाल को चक्कर आने की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सवाई मान सिंह अस्पताल भेजा गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेघवाल के परिजनों और चिकित्सकों से बातचीत की और उनके उपचार के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

गहलोत ने ट्वीट किया, ''मैं, मेरे सहयोगी मंत्री भंवरलाल मेघवाल के स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित हूं, जिन्हें सवाईमान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने और उनके दीर्घायु की कामना करता हूं। ''

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा, यातायात मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अस्पताल पहुंच कर मेघवाल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया