लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : तीन अलग अलग सड़क हादसों में एक महिला एवं बच्चे सहित छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:28 IST

Open in App

जयपुर, 16 दिसंबर राजस्थान में बृहस्पतिवार को तीन अलग अलग सड़क हादसों में एक महिला और बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि झुंझुनूं जिले में बुधवार देर रात एक बस पलट जाने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि हादसा सिंघाना के भैसावत के पास तड़के करीब ढाई बजे हुआ जहां सूरतगढ़ से कानपुर जा रही एक निजी बस पलट गई।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 25 घायलों का इलाज जिले के दो अस्पतालों में किया जा रहा है।घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक अन्य सड़क हादसे में ट्रक ओर कार की आमने सामने की भिड़ंत में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि उदयपुर –नाथद्वारा राजमार्ग पर कैलाशपुरी के पास उदयपुर की ओर आ रही एक कार की सामने से आ रहे एक ट्रक से भिडंत हो गई जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस बीच पुलिस ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शाम को रोडवेज की एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

थानाधिकारी तुलसीराम ने बताया कि मानपुरा के पास एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित