लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दो सड़क हादसों में चार महिलाओं समेत छह की मौत

By भाषा | Updated: June 16, 2019 23:23 IST

पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार रात हुआ जब कार में सवार लोग हर्ष की पहाड़ी से अपने शहर चुरू जा रहे थे। मृतकों में जगदीश प्रसाद जाट (45), उनकी पत्नी मंजू देवी (42) और अमित कुमार मेघवाल (27) शामिल हैं। घायलों को सीकर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Open in App

राजस्थान में दो सड़क हादसों में चार महिलाओं समेत छह व्यक्तियों की मौत हो गयी। इन हादसों में पांच अन्य घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, जयपुर में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हुए। यह हादसा उस समय हुआ जब हरमाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में बिलोची के पास एक कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी।

पुलिस के अनुसार मृतक दौलतपुर से शाहपुरा जा रहे थे। मृतकों की पहचान संतोष शर्मा (45), उसकी बेटी पूजा शर्मा (27) व मधु शर्मा (38) के रूप में हुई। दो अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सीकर में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक पहाड़ी रास्ते से उतर रही कार सामने गलत दिशा में आई गाड़ी को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार रात हुआ जब कार में सवार लोग हर्ष की पहाड़ी से अपने शहर चुरू जा रहे थे। मृतकों में जगदीश प्रसाद जाट (45), उनकी पत्नी मंजू देवी (42) और अमित कुमार मेघवाल (27) शामिल हैं। घायलों को सीकर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?