लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: रात दस बजे तक खुल सकेंगी दुकानें व मॉल

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:29 IST

Open in App

जयपुर, 11 अक्टूबर राजस्थान में अब सभी दुकानें, शापिंग मॉल व व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात दस बजे तक खुल सकेंगे।

राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जारी त्रिस्तरीय जन अनुशासन दिशानिर्देश में यह व्यवस्था दी गई है। गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी इन दिशानिर्देशों के अनुसार सभी दुकानों,शॉपिंग मॉल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 10 बजे तक खुले रखने की अनुमति होगी। हालांकि इसमें प्रतिष्ठान संचालकों को बचाव के नियमों के पालन पर ध्यान रखना होगा।

इसी तरह राज्य में पशु हाट मेलों व अन्य हाट मेलों का आयोजन भी जिला प्रशासन को पूर्व सूचना देकर तथा कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जा सकेगा। वहीं राज्य में प्रदर्शनी, सामाजिक समारोह व धार्मिक कार्यक्रम सुबह छह बजे से रात दस बजे तक जिला प्रशासन को पूर्व सूचना देकर किए जा सकेंगे। इसमें अधिकतम उपस्थिति संख्या 200 है।

इन दिशानिर्देशों के अनुसार पूरे राज्य में रात 11 बजे से अगले दिन तड़के पांच बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए