लाइव न्यूज़ :

हिमालय से आने वाली सर्द हवाओं से कंपकपाया राजस्थान

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:51 IST

Open in App

जयपुर, 17 दिसंबर हिमालय से आने वाली उत्तरी सर्द हवाओं ने राजस्थान को अपनी चपेट में ले लिया है जहां बीती रात फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के अनेक इलाकों में पाला पड़ने व अति शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है,जहां बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान राज्य के पिलानी में 1.1 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री, बीकानेर 6.0 डिग्री, संगरिया में 6.0 डिग्री, गंगानगर में 6.5 डिग्री व ऐरनपुरा में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 18.0 से 26.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राज्य में 17 से 20 दिसंबर के बीच शीतलहर चलने की चेतावनी दी है और शुक्रवार से न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की प्रबल संभावना है |

इसके अनुसार 17 से 20 दिसंबर के बीच राज्य के अलवर, सीकर, झुंझुनू, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर एवं नागौर जिले में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं 18-19 दिसंबर में बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर और चूरू जिलों में कहीं-कहीं पर पाला पड़ने के साथ अति शीतलहर भी चलने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान