लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: चार साल के बच्चे के रोने से बची सात साल की बहन की इज्जत, पिटाई के बाद आरोपी को किया पुलिस के हवाले

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 15, 2020 05:35 IST

आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद बच्ची के चार साल का भाई यह सब देख जोर जोर से रोने लगा। जिसे सुनकर आसपास के लोग और परिवार जन मौके पर पहुंचे और मामले का खुलासा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 50 साल के एक अधेड़ ने शराब के नशे में सात साल की बच्ची से बलात्कार का प्रयास किया। इसी दौरान बच्ची के चार साल के भाई के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंच गये और अधेड़ की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 50 साल के एक अधेड़ ने शराब के नशे में सात साल की बच्ची से बलात्कार का प्रयास किया। इसी दौरान बच्ची के चार साल के भाई के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंच गये और अधेड़ की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की जांच कर रही महिला थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवराज पुरानी आबादी इलाके में रहता है। वहीं देर शाम वह शराब पीकर आया और घर के पास रहने वाली सात साल की बच्ची को देखकर उसका हैवान जाग गया। उसके बुलाने पर जब बच्ची नहीं आई तो वह चुपचाप उसके घर पहुंचा और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद बच्ची के चार साल का भाई यह सब देख जोर जोर से रोने लगा। जिसे सुनकर आसपास के लोग और परिवार जन मौके पर पहुंचे और मामले का खुलासा हुआ।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि शिवराज की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटा है, वह भी शराबी है। शिवराज अक्सर नशे में अपने परिवार के लोगो से भी मारपीट करता है। कई बार लोगों ने भी उसे पीटा है लेकिन वह शराब की लत छोड़ने को तैयार नहीं है। शिवराज को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

टॅग्स :राजस्थानरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया