लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : पत्नी, तीन बच्चों की नृशंस हत्या के दोषी को मौत की सजा

By भाषा | Updated: March 3, 2021 23:32 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), तीन मार्च झालावाड़ जिले की स्थानीय अदालत ने 2019 में पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद उनका गला काट कर हत्या करने के दोषी को बुधवार को मौत की सजा सुनाई है।

सरकारी वकील लोकेश गुप्ता ने बताया कि झालावाड़ जिले के भवानीमंडी कस्बे की अपर जिला और सत्र अदालत ने जिले के सुनेल इलाके के ढाबला खिंची गांव निवासी 48 वर्षीय शकीर लखड़ा को दोषी करार देते हुए मृत्यु होने तक फांसी पर लटकाने की सजा सुनायी।

वकील ने बताया कि कथित रूप से कर्ज में डूबे और जुए की लत से परेशान लखड़ा ने आठ अक्टूबर, 2019 को अपने घर में पत्नी जाहिदा, बेटियों मुस्कान (14), अल्फिया (12) और बेटे अल्फेज (10) को जहर दिया। एहसास होने पर कि उनकी मौत नहीं हुई है उसने तेजधार हथियार से सभी के गले काट दिए।

उसे 14 नवंबर, 2019 को गिरफ्तार किया गया।

अपर जिला और सत्र अदालत के न्यायाधीश प्रभात अग्रवाल ने घटना को परिवार के प्रति जघन्य अपराध करार देते हुए लखड़ा को भादंसं की धारा 302 के तहत दोषी करार दिया और फांसी के जरिए मौत की सजा सुनायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया