राजस्थान भीषण गर्मीः 7 डिग्री सेल्सियस अधिक?, बाड़मेर में तापमान 45.6, कई शहर में लोग बेहाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2025 21:39 IST2025-04-07T21:38:53+5:302025-04-07T21:39:56+5:30

Rajasthan scorching heat: सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.8 डिग्री ज्यादा है।

Rajasthan scorching heat 7 degrees Celsius more temperature in Barmer 45-6, people in many cities in distress | राजस्थान भीषण गर्मीः 7 डिग्री सेल्सियस अधिक?, बाड़मेर में तापमान 45.6, कई शहर में लोग बेहाल

सांकेतिक फोटो

Highlightsसामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। तापमान 44.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा एवं जयपुर संभागों के अधिकतर क्षेत्रों में रहेगा।

Rajasthan scorching heat:राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया है। सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार फिलहाल राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.8 डिग्री ज्यादा है।

इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके अनुसार राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में दो डिग्री तक की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। तेज गर्मी एवं लू का सबसे अधिक असर सात से नौ अप्रैल के दौरान बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा एवं जयपुर संभागों के अधिकतर क्षेत्रों में रहेगा।

इस दौरान जोधपुर, बीकानेर और कोटा संभागों में कहीं-कहीं भीषण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि 10-11 अप्रैल से एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के पश्चिमी एवं उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। फलस्वरूप तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

Web Title: Rajasthan scorching heat 7 degrees Celsius more temperature in Barmer 45-6, people in many cities in distress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे