लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : सरपंच एवं नगर परिषद सभापति रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 22, 2021 21:16 IST

Open in App

जयपुर, 22 नवंबर राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को रिश्वत लेने के आरोप में बूंदी जिले में एक सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, नगर परिषद अलवर की सभापति एवं उसके बेटे को गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने यहां बताया कि बूंदी जिले की अजेता ग्राम पंचायत के आरोपी सरपंच जगदीश प्रसाद मीणा एवं ग्राम विकास अधिकारी धनराज मीणा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म द्वारा ग्राम पंचायत अजेता में कराए गए निर्माण कार्यों के बकाया बिल पास करने की एवज में सरपंच जगदीश प्रसाद मीणा एवं ग्राम विकास अधिकारी धनराज मीणा द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत राशि मांग कर उसे परेशान किया जा रहा है।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर सोमवार को आरोपी सरपंच जगदीश प्रसाद मीणा एवं आरोपी ग्राम विकास अधिकारी धनराज मीणा को परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एक अन्य कार्रवाई में नगर परिषद अलवर की सभापति बीना गुप्ता एवं उसके बेटे कुलदीप गुप्ता (प्राइवेट व्यक्ति) को परिवादी से 80 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि सभापति गुप्ता द्वारा उसकी फर्म द्वारा नगर परिषद अलवर के विभिन्न कार्यक्रमों के बिलों की कुल राशि के 50 प्रतिशत कमीशन के रूप में 3.50 लाख रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर सोमवार को आरोपी कुलदीप गुप्ता को नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता के लिये परिवादी से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आरोपी बीना को भी गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो के अनुसार शिकायत करने से पूर्व परिवादी द्वारा आरोपियों को 1 लाख 10 हजार रुपये दिये जा चुके थे तथा शिकायत सत्यापन के दौरान भी आरोपियों द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल किये गये थे।इन मामलों में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है