राजस्थानः सद्भावना दिवस देश की एकता के लिए संकल्प लेने का दिन!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 20, 2019 20:40 IST2019-08-20T20:33:11+5:302019-08-20T20:40:01+5:30

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को उनके कार्यों और विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि- वे एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने एक नए, आधुनिक भारत की स्थापना की, जिसमें तकनीकी उन्नति के साथ-साथ पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकार हैं.

Rajasthan: Sadbhavna Divas, a day to pledge for the unity of the country! | राजस्थानः सद्भावना दिवस देश की एकता के लिए संकल्प लेने का दिन!

सीएम अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को उनके कार्यों और विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि- वे एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने एक नए, आधुनिक भारत की स्थापना की, जिसमें तकनीकी उन्नति के साथ-साथ पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकार हैं.

उन्होंने कहा कि- सदभावना दिवस देश की एकता के लिए संकल्प लेने का दिन है. उन्होंने कहा कि- राजीव गांधी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे. उनकी सोच युवा भारत के लिए थी, 21वीं सदी के लिए थी, इसीलिए उन्होंने मिशन मोड पर विकास के लिए काम किये. उसका परिणाम आज देश के चहुंमुखी विकास के रूप में हमारे सामने है. देश में आईटी की क्रांति उनकी बदौलत हुई है.

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने भारत रत्न राजीव गांधी की सोच और उपलब्धियों से नई पीढ़ी को रूबरू कराने के लिए विविध कार्यक्रमों की शृंखला प्रारंभ की है.

उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा- आधुनिक भारत निर्माता, सूचना क्रांति एवं पंचायतीराज सशक्तीकरण के सूत्रधार भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. भारत को विकसित देश बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा स्वर्णिम अक्षरों मे लिखा जाएगा.

सचिन पायलट ने राजीव गांधी के प्रति अपनी भावनाओं को कुछ इस तरह से व्यक्त किया....

कृतज्ञ नमन उस सोच को, जिसने भारत को मार्ग दिखलाया है।
लहू से सींचा है इस जमीं को, यूँ ही कोई राजीव नहीं बन पाया है।।

Web Title: Rajasthan: Sadbhavna Divas, a day to pledge for the unity of the country!

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे