लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : सचिन पायलट, सहकारिता मंत्री आंजना कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 12, 2020 22:24 IST

Open in App

जयपुर, 12 नवंबर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना तथा भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

इस बीच राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 2032 हो गई, जबकि 2176 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,19,327 हो गई है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने पिछले दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से भी अपनी जांच करवाने को कहा है।

वहीं राज्य के सहकारिता मंत्री आंजना, भाजपा विधायक सर्राफ तथा कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद बद्री जाखड़ भी संक्रमितों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2032 हो गयी। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जोधपुर में 199, अजमेर में 151, बीकानेर में 149, कोटा में 116, भरतपुर में 97, उदयपुर में 78 व पाली में 76 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,99,943 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 2176 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,19,327 हो गयी जिनमें से 17,352 रोगी उपचाराधीन हैं।

त्योहारी मौसम के चलते और मौसम में आये बदलाव के बाद राजधानी जयपुर सहित अन्य स्थानों पर संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। नये मामलों में जयपुर में सबसे अधिक 475, जोधपुर में 366, बीकानेर में 258, अजमेर में 131, अलवर में 111, कोटा में 95, सीकर—उदयपुर में 71—71 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल