लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : ग्रामीण इलाकों में पेयजल कनेक्शन के लिए 717.40 करोड़ रुपए मंजूर

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:06 IST

Open in App

जयपुर, सात जुलाई राजस्थान सरकार ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत राज्य में 3,63,112 जल कनेक्शन देने के लिए इस वर्ष 717.40 करोड़ रूपए व्यय किए जाने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत पांच करोड़ रूपए से अधिक लागत की 180 परियोजनाओं के माध्यम से ये पेयजल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।

एक सरकारी बयान के अनुसार इन कनेक्शन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 20 लाख घरों को चरणबद्ध रूप से पेयजल कनेक्शन से जोड़ने की घोषणा की थी। इसके तहत चालू वित्त वर्ष एवं अगले वित्त वर्ष में कुल 1793.50 करोड़ रूपए के कार्य कराए जाएंगे। वर्ष 2021-22 के लिए 717.40 करोड़ रूपए की राशि व्यय करने की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दे दी है।यहह स्वीकृति जल जीवन मिशन हेतु कुल राशि 16235.32 करोड़ रूपए की सैद्धान्तिक सहमति के अन्तर्गत दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल