लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों की सहायता के लिए 55.38 करोड़ रुपये आवंटित

By भाषा | Updated: May 17, 2020 05:50 IST

राजस्थान सरकार ने रबी मौसम के दौरान ओलावृष्टि से फसल को पहुंचे नुकसान से प्रभावित काश्तकारों को कृषि आदान- अनुदान भुगतान के लिए 55.38 करोड़ रुपये तथा अंधड़ व तूफान से हुई जन हानि वाले प्रभावित आश्रितों को 52 लाख रुपये की सहायता राशि आवंटित की।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सरकार ने रबी मौसम के दौरान ओलावृष्टि से फसल को पहुंचे नुकसान से प्रभावित काश्तकारों को कृषि आदान- अनुदान भुगतान के लिए 55.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि आवंटित की। इसके साथ ही सरकार ने बाढ़, सूखे व टिड्डी प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से अतिरिक्त राशि आवंटन के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा है।

राजस्थान सरकार ने रबी मौसम के दौरान ओलावृष्टि से फसल को पहुंचे नुकसान से प्रभावित काश्तकारों को कृषि आदान- अनुदान भुगतान के लिए 55.38 करोड़ रुपये तथा अंधड़ व तूफान से हुई जन हानि वाले प्रभावित आश्रितों को 52 लाख रुपये की सहायता राशि आवंटित की। इसके साथ ही सरकार ने बाढ़, सूखे व टिड्डी प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से अतिरिक्त राशि आवंटन के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा है।

आपदा प्रबन्धन व सहायता विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि फरवरी महीने के अन्तिम सप्ताह व मार्च के पहले सप्ताह में हुई ओलावृष्टि से भरतपुर जिले की भरतपुर, कुम्हेर, नदबई. डीग, नगर एवं रूपवास तहसीलों में रबी की फसलों में काफी नुकसान हुआ था।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए भरतपुर जिले की इन छह तहसीलों के 33 प्रतिशत या इससे अधिक क्षेत्र में फसल खराब होने से प्रभावित 57 हजार 211 काश्तकारों को कृषि आदान- अनुदान भुगतान के लिए 55.38 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में तीन एवं चार मई को आये अंधड़-तूफान से जयपुर तथा सवाईमाधोपुर के तीन-तीन, टोंक के पांच, जालोर व अलवर के एक-एक सहित 13 लोगों की जान चली गई थी।

इन मृतक आश्रितों को 52 लाख रुपये की सहायता राशि आवंटित की गई है। सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रभावित व्यक्तियों के बैंक खातों में हस्तानान्तरण कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि रबी फसल 2019 में टिड्डी से प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त सहायता राशि आवंटन के लिए 303.40 करोड़ रुपये का ज्ञापन भिजवाया गया है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया