लाइव न्यूज़ :

राजस्थान रोडवेज ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की बढोत्तरी की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:16 IST

Open in App

जयपुर,तीन नवंबर राजस्थान सरकार ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के कर्मचारियों व अधिकारियों तथा पेंशन पाने वालों के महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की वृद्धि की है।

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों व अधिकारियों एवं पैंशनर्स के महंगाई भत्ते में राज्य सरकार के अनुरूप सात प्रतिशत वृद्धि कर उसे 189 प्रतिशत से बढ़ाकर 196 प्रतिशत कर दिया गया है जिसका भुगतान 01 जुलाई, 2021 से किया जाएगा।

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, उन्होंने बताया कि नवंबर 2016 से लेकर मार्च 2019 तक की अवधि के ग्रेच्यूटी, अवकाश, 5वें व 6वें वेतनमान आयोग के एरियर सहित अन्य का भुगतान किया जा रहा है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि इससे 2,400 से अधिक सेवानिवृति कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि चौमूं हाउस, परिवहन मार्ग पर स्थित वैशाली नगर व जयपुर आगार एवं टायर प्लान्ट की अनुपयोगी भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित किये जाने के एवज में 01 नवंबर 2021 को 214 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं।

मंत्री ने बताया कि राजस्थान रोडवेज के सुचारू संचालन के लिए राजस्थान सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो