लाइव न्यूज़ :

हड़ताल के चलते राजस्थान बसों के थमें पहिये, 22 लाख यात्री होंगे प्रभावित 

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 26, 2018 05:22 IST

जानकारी के अनुसार रोडवेजकर्मी अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर 26 जुलाई तक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल रोडवेज श्रमिक संगठन एटक, सीटू, इंटक, आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन, बीजेएमएम, राजस्थान रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर की गई। 

Open in App

जयपुर, 26 जुलाईः राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर मध्यरात्रि 12 बजे से रोडवेज बसों के पहिये थम गये। प्रदेशभर में हड़ताल के चलते हजारों की संख्या में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारियों का दावा है कि प्रदेश में अधिकांश जगह बसें नहीं चल रही हैं। ऐसे में सिंधी कैंप बस स्टेंड पर बड़ी संख्या में बसें खड़ी हुई हैं और काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है। उधर अलग-अलग जगहों पर कर्मचारियों की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रोडवेजकर्मी अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर 26 जुलाई तक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल रोडवेज श्रमिक संगठन एटक, सीटू, इंटक, आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन, बीजेएमएम, राजस्थान रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर की गई। 

हड़माल से प्रदेशभर में करीब 4 हजार 716 बसों का संचालन प्रभावित होने के अनुमान लगाया जा रहा है। रोडवेज में प्रतिदिन करीब 11 लाख यात्री सफर करते हैं। ऐसे में दो दिन की हड़ताल से करीब 22 लाख यात्री प्रभावित होंगे। रोडवेज प्रतिदिन बसों के संचालन से 5.32 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। 

एक ओर जहां सरकार हड़ताल के चलते दावे कर रही है कि उन्होंने यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिये अन्य वैकल्पिक इंतजाम किये हैं। वहीं हकीकत देखा जाये तो सरकार की ओर से यात्रियों के लिये कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे सरकार के दावों की पोल भी खुल गई है।भारत और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया