लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंत्री पद छोड़ने की इच्छा जताई

By भाषा | Updated: October 27, 2021 14:45 IST

Open in App

जयपुर, 27 अक्टूबर राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंत्री पद छोड़ने की इच्छा जताई है और इस बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी आलाकमान को अवगत करा दिया है। पार्टी ने चौधरी को हाल में पंजाब का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है और चौधरी पंजाब में संगठन को अधिक समय देना चाहते हैं ताकि एक बार फिर वहां कांग्रेस की सरकार बने।

चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वह ‘‘'एक व्यक्ति एक पद’’ की विचारधारा में विश्वास रखते हैं और चाहते हैं कि पार्टी ने उन्हें जो नयी जिम्मेदारी दी है उसे समर्पित भाव से निभा सकें। अपनी इस सोच से उन्होंने पार्टी आलाकमान को अवगत करा दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, हमारे प्रदेश प्रभारी व मुख्यमंत्री इससे अवगत करा दिया है।’’ इसके साथ ही चौधरी ने कहा कि वह मंत्री पद से अपने इस्तीफे को लेकर किसी तरह के विवाद या अटकलबाजी को हवा नहीं देना चाहते।

उन्होंने कहा कि, ‘‘यह मेरी सोच है, जिससे मैंने पार्टी आलाकमान को अवगत कराया है।’’ उल्लेखनीय है कि पार्टी आलाकमान ने हाल में चौधरी को पंजाब के लिए प्रदेश प्रभारी बनाया है।

चौधरी ने कहा कि वह अपनी नयी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी से निभाना चाहते हैं। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं के बारे में चौधरी ने कहा कि वह बीते कुछ महीने से पंजाब में पार्टी संगठन को देख-समझ रहे हैं और उनके हिसाब से चीजें अब भी पकड़ में हैं और पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी।

दिल्ली में मौजूद चौधरी की बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई और उन्होंने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। हरीश चौधरी राज्य की बायतू सीट से विधायक हैं और अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार में राजस्व मंत्री हैं। उनकी गिनती राज्य के सबसे कद्दावर मंत्रियों में होती है। साथ ही उन्हें राहुल गांधी का भी करीबी माना जाता है।

चौधरी का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि राज्य के गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल संभावित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित