लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : आदिवासी लड़की से बार-बार दुष्कर्म, जबरन गर्भपात के लिए दी गयी गोलियां

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:15 IST

Open in App

कोटा, 11 अक्टूबर राजस्थान के झालावाड़ जिले में आदिवासी समुदाय की एक किशोरी से उसके पड़ोसी ने एक साल तक कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया और बाद में उसे गर्भपात के लिए गोलियां दीं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार ने दावा किया कि उसकी आयु 18 साल से अधिक है लेकिन पुलिस उसकी असल उम्र का पता लगा रही है और इसके अनुसार मामले में पोक्सो कानून की धाराएं लगायी जाएंगी।

झालावाड़ जिले के मंडावर पुलिस थाने में दर्ज हुई यह घटना शनिवार को तब सामने आयी जब लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की और उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पाया कि वह छह माह की गर्भवती है।

पुलिस उपाधीक्षक और सर्किल अधिकारी राजीव परिहार ने बताया कि अपराध को छुपाने के लिए आरोपी ने गर्भपात की जो गोलियां दी थी उसके कारण भ्रूण की मौत हो चुकी थी। लड़की के परिवार के सदस्यों ने दाऊद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी और उस पर भारतीय दंड संहिता तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराएं लगायी गयी हैं लेकिन अभी उसे पकड़ा नहीं गया है।

उन्होंने बताया कि भील समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पीड़िता का एक अस्पताल में इलाज हो रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos