राजस्थान: न्यूनतम तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत

By भाषा | Updated: December 22, 2021 13:31 IST2021-12-22T13:31:48+5:302021-12-22T13:31:48+5:30

Rajasthan: Relief from winter due to increase in minimum temperature | राजस्थान: न्यूनतम तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत

राजस्थान: न्यूनतम तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत

जयपुर, 22 दिसंबर राजस्थान में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार रात फतेहपुर में सबसे कम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में रात का न्यूनतम तापमान करौली में 3.3 डिग्री, चुरू में 3.5 डिग्री, सीकर में 4.7 डिग्री, अलवर में 5.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.2 डिग्री, संगरिया में 5.3 डिग्री, अलवर व भीलवाड़ा में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन में अधिकतम तापमान 21.1 से 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान आमतौर पर इसी दायरे में रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan: Relief from winter due to increase in minimum temperature

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे