लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : सात जिलों के 19 केन्द्रों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

By भाषा | Updated: January 2, 2021 17:49 IST

Open in App

जयपुर, दो जनवरी राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने केन्द्र द्वारा जारी प्रोटोकाल के तहत शनिवार को राज्य के सात जिलों के 19 केन्द्रों पर कोरोना वायरस टीकाकरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना (वायरस संक्रमण) के खिलाफ इस लड़ाई में शनिवार का दिन राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण है। आज से प्रदेश के सात जिलों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। वास्तविक टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले उसके लिए अचूक व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी प्रदेशवासियों को आश्वस्त करता हूँ कि हम प्रदेश को टीकाकरण प्रक्रिया में भी देशभर में अग्रणी रखेंगे। राज्य सरकार की प्रदेश में बिना किसी परेशानी के, तय समय में और केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक़ टीकाकरण की पूरी तैयारी है।’’

चिकित्सा विभाग के सचिव सिद्धार्थ महाजन ने जयपुर के तीन केन्द्रों पर जाकर टीकाकरण के पूर्वाभ्यास की तैयारियों का जायजा लिया।

संवाददाताओं से बातचीत में महाजन ने कहा कि केन्द्र द्वारा जारी प्रोटोकाल के तहत शनिवार को राज्य के सात जिलों के 19 केन्द्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुरू किया गया है और राजस्थान टीकाकरण के पहले चरण के लिये पूरी तरह तैयार है।

अजमेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के. के. सोनी ने बताया कि पहले चरण में अजमेर के लगभग बीस हजार स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण 42 दिन के अंतराल में किया जायेगा और दूसरा टीका लगवाने के लिए मोबाइल फोन पर प्राप्त संदेश दिखाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां