लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में संक्रमण के रिकार्ड 4401 नये मामले, गहलोत ने चिंता जताई

By भाषा | Updated: April 10, 2021 22:47 IST

Open in App

जयपुर, 10 अप्रैल राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 4401 नये मामले आने पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर लोगों से स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘हम सबके लिए यह चिंता का विषय होना चाहिए कि आज राज्य में कोरोना के अब तक के सर्वाधिक 4401 मामले सामने आए हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस की इस नई लहर में यह तथ्य सामने आया है कि कई बार संक्रमित व्यक्ति का आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आता है जबकि असल में व्यक्ति कोविड पॉजिटिव होता है। इसलिए यदि खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण दिखें और आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आए तो डॉक्टर की सलाह लेकर डी-डाइमर टेस्ट व सीटी स्कैन भी करवाएं।’’

विशेषज्ञों के हवाले से गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पहली लहर से अधिक खतरनाक है।

गहलोत ने कहा, ‘‘संक्रमण की इस गंभीरता को आम लोग अभी भी नहीं समझ रहे हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि मास्क लगाएं सामाजिक दूरी का पालन करें और हाथ साफ करते रहें क्योंकि बचाव का यह कारगर उपाय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos