Rajasthan Board RBSE 10th Result 2018: राजस्थान 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी, जानें कितने प्रतिशत हुए पास

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 11, 2018 16:22 IST2018-06-11T16:22:46+5:302018-06-11T16:22:46+5:30

Rajasthan Board Result 2018: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2018 को अधिकारिक वेबसाइट पर rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप बीएसईआर 10 रिजल्ट 2018 (BSER 10 Result 2018 / RBSE 10th Result 2018) इस वेबसाइट rajresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।

Rajasthan RBSE 10th Result 2018 released, check here merit list rajresults.nic.in | Rajasthan Board RBSE 10th Result 2018: राजस्थान 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी, जानें कितने प्रतिशत हुए पास

Rajasthan 10th Board Result 2018 | RBSE / BSER Ajmer 10th Result 2018 | Rajresults.nic.in

नई दिल्ली, 11 जून: राजस्थान के 10वीं बोर्ड के नतीजे (Rajasthan 10th Board Result 2018) घोषित हो चुके हैं।   शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से 10वीं के नतीजे घोषित (RBSE / BSER Ajmer Result 2018) किए हैं। बोर्ड रिजल्ट शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने दिए निर्धारित समय 3:15PM पर जारी किए। शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी राजस्थान 10वीं रिजल्ट के साथ ही प्रवेशिका एवं माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा के नतीजे भी घोषित किए हैं। । आप इस रिजल्ट को राजस्थान बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट पर  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप बीएसईआर 10 रिजल्ट 2018 (BSER 10 Result 2018 / RBSE 10th Result 2018) इस वेबसाइट rajresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।

RBSE Ajmer Result 2018: राजस्थान बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित, 3 स्टेप में यहां करें चेक rajeduboard.rajasthan.gov.in

राजस्थान बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके  रिजल्ट कितने प्रतिशत हुई है, इसकी घोषणा की है। RBSE 10वीं बोर्ड के छात्रों का ओवरऑल पास प्रतिशत 79.86% रहा इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 79.79% और लड़कियों का 79.95% इतना रहा है। वहीं प्रवेशिका परीक्षा में ओवरऑल पास प्रतिशत 62.51% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 61.56% और लड़कियों का 63.32% रहा है।  रेगुलर कैटेगरी में लड़कियों का पास पर्सेंटेज 79.95 प्रतिशत रहा है और लड़कों का 80.06 प्रतिशत रहा है। जबकि प्राइवेट में 14.70 प्रतिशत रहा है। बता दें कि सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले खराब रहा। सरकारी स्कूलों के 77.02 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों के 83.31 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 

ऐसे करें रिजल्ट चेक (Rajasthan Class 10th / Madhyamik Result 2018)

- इसके लिए सबसे पहले आपको बीएसईआर बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in / rajresults.nic.in पर लॉगइन करना है। 

- इसके बाद सेकेंड स्टेप में आपको राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2018 (Rajasthan Board Result 2018 - RBSE Result 2018 / BSER Ajmer Result 2018) के लिंक पर किल्क करना है। 

- यहां आपसे आपका क्रमांक नंबर और पंजीकरण संख्या मांगा जाएगा। 

- जानकारी भरने के बाद आपको RBSE 10वीं रिजल्ट 2018 (RBSE 10th Result 2018) / बीएसईआर 10 रिजल्ट 2018 ( BSER Ajmer 10th Result 2018) दिख जाएगा, जिसके बाद आप इसे प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। 

बता दें कि साल 2017-2018 में राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 15 मार्च से लेकर 26 मार्च के बीच आयोजित कराई गई थी।  जिसमें 10 लाख 82 हजार 972 छात्रों ने  पंजीकरण करवाया था। जिसमें तकरीबन 33564 स्टूडेंट्स ने परीक्षा नहीं दी थी। पिछले साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 78.96% रहा था। इससे पहले राजस्थान बोर्ड ने 6 जून को राजस्थान 8 वीं रिजल्ट जारी किया था। वहीं राजस्थान बोर्ड  ने कक्षा 12वीं विज्ञान के रिजल्ट एक जून को घोषित किया है। 12वीं साइंस के रिजल्ट में कुल 88.92 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 

English summary :
Rajasthan RBSE 10th Results 2018: Rajasthan Board has today announced the BSER Ajmer 10th Result 2018 on Rajasthan Board official website  rajeduboard.rajasthan.gov.in / rajresults.nic.in. The overall pass percentage of Rajasthan Board Class 10th students is 79.86%, pass percentage of boys is 79.79% and the pass percentage of girls is 79.95% in Rajasthan 10th Result 2018 / Rajasthan Madhyamik Result 2018.


Web Title: Rajasthan RBSE 10th Result 2018 released, check here merit list rajresults.nic.in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे