लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : राठौड़ को मिला आरपीएससी अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

By भाषा | Updated: December 2, 2021 15:03 IST

Open in App

जयपुर, दो दिसंबर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सबसे वरिष्ठ सदस्य शिव सिंह राठौड़ को बृहस्पतिवार को आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

वह अपने काम के साथ- साथ आयोग के रिक्त हुए अध्यक्ष पद का कार्यभार भी संभालेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र ने बृहस्पतिवार को इस बारे में आदेश जारी किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के वरिष्ठतम सदस्य को अपने कार्य के अतिरिक्त अध्यक्ष के रिक्त पद के कर्तव्य पालन हेतु नियुक्त किया है।’’

उल्लेखनीय है कि राठौड़ इस पद पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भूपेंद्र यादव का स्थान लेंगे जो आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए।

राठौड़ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। प्रयास रहेगा कि परीक्षा समयबद्ध तरीके से और पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाए। उम्मीदवारों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए उनके साथ प्रभावी संवाद मेरा प्रयास होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह