लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया बलात्कार का आरोप, नहर में कूदकर दी जान, मामला दर्ज

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 29, 2021 10:15 IST

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के करनसिंहपुर इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी पर बलात्कार और परेशान करने का आरोप लगाया और उसके बाद नहर में कूदकर अपनी जान दे दी ।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में महिला ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी पर लगाया बलात्कार का आऱोप बाद में महिला ने नहर में कूदकर दी जान, वीडियो बनाकर बताया आरक्षक करता था परेशान महिला के तीन बच्चे हैं

जयपुर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के करनसिंहपुर इलाके में एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी पर बलात्कार और परेशान करने का आरोप लगाया और उसके बाद नहर में कूदकर अपनी जान दे दी । 

महिला ने यह कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि पुलिस कॉन्स्टेबल मनीराम लंबे समय से उसके साथ बलात्कार करता था और उसे परेशान करता था । मनीराम की पत्नी ने महिला की मदद की थी । महिला के तीन बच्चे हैं।

टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार, फिलहाल आरोपी आरक्षक फरार है । उसे निलंबित कर दिया गया । उसके खिलाफ मटीली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है । 

इस तरह के मामले  राजस्थान की कानून व्यवस्था की गड़बड़ी का खुलासा करते हैं । मार्च में ही, अलवर के खेरली थाने में तैनात एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आई, 26 वर्षीय  महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था ।

एसआई ने थाना परिसर में सवा तीन दिनों तक महिला का कथित तौर पर यौन शोषण किया । कथित अपराध के सामने आने के बाद एसआई को सस्पेंड कर दिया गया था ।

एक अन्य घटना में सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात एक पुलिस अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बलात्कार पीड़िता की शिकायत पर कार्यवाही करने की एवज में यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था ।

वहीं एक अन्य घटना में सोमवार को जयपुर में एक एंबुलेंस चालक और उसके साथी  द्वारा महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया ।22 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी उसे खाना देने के बहाने  बहला-फुसलाकर एंबुलेंस में  बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसका यौन शोषण किया । पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी  सामूहिक बलात्कार और अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है । 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया