लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दुष्कर्म के आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ पुलिस थाने में की शादी

By भाषा | Updated: May 10, 2021 23:41 IST

Open in App

कोटा, 10 मई राजस्थान के कोटा जिले में सोमवार को दुष्कर्म के एक आरोपी ने शिकायतकर्ता से पुलिस थाने में शादी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

दोनों ने पुलिस के हस्तक्षेप की मदद से समझौता किया और उसके बाद शादी का फैसला किया।

कोटा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि रामगंज मंडी पुलिस थाने परिसर स्थित मंदिर में हुई शादी के दौरान लड़की का भाई और लड़के का पिता मौजूद था और वर-वधू ने एकदूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की।

पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में पीड़िता ने पड़ोसी मोतीलाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-376 के तहत दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।

दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था और मोतीलाल द्वारा शादी से इनकार करने के बाद लड़की ने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह शादी कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए कराई गई।

रामगंज मंडी थाने के प्रभारी हरीश भारती ने बताया कि मामला अदालत में विचाराधीन है।

इस बीच, रामगंज मंडी के उप डिविजनल मजिस्ट्रेट बालकिशन तिवारी ने कोविड-19 के मद्देनजर जोड़े को शादी समारोह आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे