लाइव न्यूज़ :

स्मार्ट सिटी मिशन में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर : धारीवाल

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:45 IST

Open in App

जयपुर, 15 जुलाई राजस्थान ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 36 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों की ताजा ऑनलाईन रैंकिंग में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के संबंध में 15 जुलाई 2021 की स्थिति के अनुसार 36 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में राजस्थान प्रथम स्थान पर आया गया है।

एक बयान के अनुसार इस दौरान देश के 100 शहरों की रैंकिंग में उदयपुर पांचवें, कोटा दसवें, अजमेर 22वें व जयपुर 28वें स्थान पर है। इससे पहले राजस्थान दूसरे स्थान पर था। स्मार्ट मिशन कार्यो की समुचित मॉनिटरिंग से कार्य करते हुये राजस्थान ने आंध्र प्रदेश व गुजरात से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया है।

उन्होंने कहा कि मिशन के तहत प्रदेश के चार शहरों को अब तक कुल प्राप्त राशि 1997 करोड़ रुपये के विरूद्ध राशि 1700 करोड़ रुपये का व्यय विभिन्न परियोजनाओं में किया गया। केन्द्र द्वारा जारी कुल राशि 1078 करोड रुपये के विरूद्ध राज्य द्वारा वित्त विभाग के सहयोग से पूर्ण समान धनराशि राज्यांश (30 प्रतिशत) 660 करोड़ रुपये चारों शहरों को जारी कर दिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos