लाइव न्यूज़ :

जेल सुधार में राजस्थान देश में पहले नंबर पर: धारीवाल

By भाषा | Updated: March 8, 2021 23:05 IST

Open in App

जयपुर, आठ मार्च राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने सोमवार को कहा कि उनका राज्य जेल सुधार में देश में पहले नंबर पर है और सरकार ने सुधार के कई कदम उठाए हैं।

वह सोमवार को विधानसभा में पुलिस व कारागार विभाग की अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने पुलिस की 74 अरब 33.32 लाख रुपये से अधिक व कारागार की दो अरब 19.18 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दी।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय पारदर्शी, जवाबदेह एवं स्वच्छ प्रशासन देना है तथा इसके लिए भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण स्थापित करने एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने अपने नीतिगत दस्तावेज में इसे शामिल किया हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य का जेल विभाग जेलों में सुधारों की दृष्टि से देश में अग्रणी राज्य रहा है। धारीवाल के मुताबिक प्रतिष्ठित टाटा ट्रस्ट की इंडिया जस्टिस रिपोर्ट वर्ष 2020 में जेल सुधारों के दृष्टि से राजस्थान को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जबकि गत वर्ष राज्य का रैंक12वां था।

उन्होंने कहा कि जेल विभाग ने सरकार की नीतियों के अनुरूप अच्छा कार्य किया है, सुधार के कदम उठाये गये है, जिससे जेल व्यवस्था में सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि जेल में मोबाइल एव निषिद्ध वस्तुओं के प्रवेश तथा बंदियों के द्वारा जेलों में आपराधिक गतिविधियों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए महानिदेशक कारागार द्वारा 21 नवंबर 2020 से 'ऑपरेशन फ्लशआउट' चलाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र