लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की निष्पादन रैंकिंग में ‘राजस्थान’ देश में पहले स्थान पर

By भाषा | Updated: March 23, 2021 19:31 IST

Open in App

जयपुर, 23 मार्च प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दूसरे चरण के तहत निष्पादन रैंकिंग में राजस्थान पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

यहां मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार राज्य में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना - (ग्रामीण) के द्वितीय चरण (वर्ष 2019-20 व 2020-21) के लिए केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी प्रगति रिपोर्ट अनुसार निष्पादन (परफारमेंस) रैंकिंग में राजस्थान देश में पहले स्थान पहुंच गया है।

ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने योजना क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु राज्य व जिलों के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में पहले चरण में स्वीकृत 6.87 लाख आवासों में से 6.72 लाख (98 प्रतिशत) तथा दूसरे चरण में स्वीकृत 6.48 आवासों में से 4.20 लाख आवास पूर्ण कराये जा चुके हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंह ने बताया कि योजना के तहत आरंभ से अब तक स्वीकृत 13.35 लाख आवासों में से 10.92 लाख (81.87 प्रतिशत) आवास पूरे हो चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को शेष प्रगतिरत मकानों को 31 मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये ताकि वंचित परिवारों को भी आवास उपलब्ध हो सके।

सिंह ने बताया कि 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना-(ग्रामीण) देश के 669 जिलों में क्रियान्वित की जा रही है। राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के क्रियान्वयन की प्रगति शुरू से ही श्रेष्ठ रही है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत एसईसीसी—2011 के आधार पर तैयार स्थाई वरीयता सूची में सभी पात्र परिवारों को आवास स्वीकृति जारी कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह