लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः करोड़ों के पंख नहीं, जीरो बजट के हौसलों के दम पर उड़ान भरती रही हैं राजस्थानी फिल्में!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 18, 2019 16:45 IST

राजस्थान, फिल्मी लोकेशन के लिहाज से श्रेष्ठ है, जहां पश्चिमी राजस्थान में रेगिस्तान का सागर है, तो दक्षिण राजस्थान में हरियाली का साम्राज्य है, लेकिन फिल्म बनाने के लिए जो तकनीकी सपोर्ट चाहिए, सरकारी सुविधाएं चाहिए, फिल्मों के लिए जो डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क चाहिए, उनका अभाव है.

Open in App
ठळक मुद्दे सुपर हिट के नाम पर बाबा रामदेव (1963), बाई चाली सासरिये (1988) जैसी बहुत कम फिल्में हैं.राजस्थानी फिल्मों के पास न तो करोड़ों का बजट होता है और न ही लेटेस्ट टेक्नोलाॅजी का सपोर्ट मिलता है

राजस्थानी फिल्में केवल हौसलों के दम पर जिंदा हैं, वरना तो राजस्थानी सिनेमा ने कभी का दम तोड़ दिया होता. राजस्थान में एक से बढ़ कर एक हिन्दी, अंग्रेजी आदि भाषाओं की फिल्में बनी, लेकिन राजस्थानी फिल्मों ने कभी लंबा यादगार सुनहरा समय नहीं देखा. सुपर हिट के नाम पर बाबा रामदेव (1963), बाई चाली सासरिये (1988) जैसी बहुत कम फिल्में हैं.

राजस्थान, फिल्मी लोकेशन के लिहाज से श्रेष्ठ है, जहां पश्चिमी राजस्थान में रेगिस्तान का सागर है, तो दक्षिण राजस्थान में हरियाली का साम्राज्य है, लेकिन फिल्म बनाने के लिए जो तकनीकी सपोर्ट चाहिए, सरकारी सुविधाएं चाहिए, फिल्मों के लिए जो डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क चाहिए, उनका अभाव है.

जिन राज्यों में हिंदी का असर कम रहा है, वहां तो क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में चलती रही हैं, लेकिन राजस्थान जैसे प्रदेश में, जहां हिंदी आसानी से बोली और समझी जाती है, वहां गुजरते समय के साथ क्षेत्रीय फिल्में कमजोर पड़ती गई हैं.

राजस्थानी फिल्मों के पास न तो करोड़ों का बजट होता है और न ही लेटेस्ट टेक्नोलाॅजी का सपोर्ट मिलता है, इसलिए राजस्थानी में क्वालिटी के लेवल पर श्रेष्ठ फिल्म बनाना बहुत मुश्किल काम हैं. बीसवीं सदी में आपसी सहयोग से पहली जीरो बजट फिल्म- तण वाटे बनी थी, तो आज भी ज्यादातर फिल्में जीरो बजट के आसपास ही बन रही हैं.

बहरहाल, राजस्थानी फिल्में आज भी अगर उड़ान भर रही हैं, तो उन फिल्मकारों के हौसलों के दम पर जिन्हें लाभ-हानि की परवाह नहीं है, वरना तो राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री के पास करोड़ों के बजट और सुविधाओं के पंख न तो पहले थे और न ही आज भी हैं!

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया