लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पीडब्ल्यूडी ठेकेदार को 14 साल पुराने रिश्वत के मामले में पांच साल की कैद

By भाषा | Updated: September 24, 2021 15:29 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 24 सितंबर झालावाड़ में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में रिश्वत लेने के 14 साल पुराने एक मामले में यहां भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो अदालत (एसीबी) ने एक ठेकेदार को पांच साल की कैद की सजा सुनाई और उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अदालत में सहायक निदेशक (अभियोजन) अशोक जोशी ने मीडिया को बताया कि न्यायाधीश प्रमोद कुमार मलिक ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार अब्दुल फरीद को 2007 में 10,000 रुपये की रिश्वत लेने का दोषी ठहराया।

मामले के मुख्य आरोपी, लोक निर्माण विभाग के सहायक इंजीनियर योगेंद्र कुमार शर्मा की मौत मामले के लंबित रहने के दौरान हो गई थी।

शर्मा की ओर से काम करने वाले फरीद को झालावाड़ जिले में खानपुर कस्बे के पीडब्ल्यूडी कार्यालय में एसीबी के एक अधिकारी ने 15 जून, 2007 को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।

जोशी ने बताया कि एसीबी की एक अन्य टीम ने उसी समय शर्मा को झालावाड़ के एक होटल से गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब